Logo कैसे बनाते हैं | How to Make Logo

Logo कैसे बनाते हैं | How to Make Logo

Logo किसी भी Company या Brands का प्राथमिक चिह्न होता है और इसका मकसद केवल Brands के नाम को आकार देना नहीं होता। Logo Design करने में बहुत Research करना पड़ता है और मेहनत भी लगती है। आज के समय में अच्छे Logo Designers की मांग काफ़ी बढ़ गयी है, क्यूंकि वह एक Logo designer ही है जो एक Company को पहचान देता है। इसीलिए आज की पोस्ट में हम बात करेंगे की How to Make Logo और अच्छी Quality और आकर्षक logo design कैसे करते हैं. हम आपके लिए अच्छी और high quality logo design करने के लिए जिन बातों का ध्यान रखना होता है उसके बारे में जानकारी लेकर आये हैं.

कोई भी logo किसी Company का फर्स्ट impression होता है। Logo का Design एवं उसका दृश्य आम जनता पर बहुत प्रभाव डालता है और Company की प्रतिष्ठा बढ़ाता है| इससे कंपनी के Standard का भी भान होता है। एक लोगो को कई आकार या shapes में बनाया जा सकता है; जैसे चकोर, गोल, त्रिकोण, आयत आकार ( aayat meaning is rectangle), 3D shapes आदि। आपको अपने ब्रांड के लिए कैसा लोगो चाहिए, इसकी कल्पना करते हुए किसी एक आकर को चुनें।

Logo कैसे बनाते हैं – उत्तम logo डिज़ाइन करने के 6 tips

यदि आप भी अपनी Company के लिए एक ऐसा ही Logo बनवाना चाहते हैं या बनाना चाहते हैं जिससे की आपकी Company का Standard बढ़े, जनता और उपभोक्ताओं पर इसका अच्छा प्रभाव पड़े, तो इसके लिए आप निचे दिए गए कुछ महत्त्वपूर्ण tips का अनुसरण कर सकते हैं। ये 6 मुख्य टिप्स हैं :

1. अपने Design को unique बनाएं
एक लोगो किसी भी Brand की पहचान होती है जो उस ब्रांड को दूसरों से अलग दर्शाती है। इसलिए यह जरूरी  है की आपका लोगो दूसरे brands से अलग और अनोखा हो, जो आपको Market में एक अलग पहचान दे  सके। अपने Design को अनोखा और अद्भुत रखने के साथ साथ उसको सच्चा और वास्तविक भी बनाएं। यह किसी और Logo की तरह नहीं लगना चाहिए। आप अपने लोगो की originality जानने के लिए या उसका plagiarism चेक करने के लिए ऑनलाइन Website का सहारा ले सकते हैं।

2. अपने ब्रांड और उसके motto को समझिये
आपके Brand का logo उपभोक्ताओं को आपके उत्पाद एवं सेवाओं का परिचय देता है। तो यह जरुरी है की आपके Logo का Design ऐसा हो जो आपके Brand और company के motto को दर्शाता हो। यह महत्त्वपूर्ण नहीं है की यदि आप Leptop बनाते हैं तो आपके लोगो में लैपटॉप या कंप्यूटर का image शामिल हो या आप कार बनाते हैं तो आपके लोगो में Car का image शामिल हो। जैसे Mercedes का लोगो कोई Car नहीं है परन्तु वह एक theme तथा motto को दर्शाता है।

3. Logo के डिज़ाइन का रंग चालाकी से चुनिए
अपने Logo की आकृति तथा उसका theme चुनने के बाद आपको उसके लिए सही Color का चयन करना  होता है। लोगो के लिए Color चुनने के कई आधार हो सकते हैं, जैसे Brand का व्यक्तित्व, motto का थीम, Company की भावनाएं आदि। उदाहरण के लिए जैसे red color ऊर्जा तथा प्रेम होता है और Yellow Color आशा एवं अविष्कारशीलता का प्रतिक होता है। यदि आपका logo अद्भुत, genuine और आकर्षक बना है और यदि उसका Color सर्वोत्तम हो तो ये सोने पर सुहागा जैसा होता है।

4. Logo Design का प्रकार
एक logo Design में या तो शब्द चिह्न होता है जैसे Dell, Samsung आदि, या केवल चिह्न होता है जैसे Audi, Apple, Mercedes आदि।

यह आप पर निर्भर करता है की आप क्या चुनते हैं। यदि आपके Brand या Company का नाम आम है, मतलब की मार्किट में इसी नाम के और भी brands हैं तो हमारा सुझाव यही है की आप एक चिह्न निर्माण करें जिसमें आपके Brand का नाम शामिल न हो। और यदि आपके ब्रांड का नाम unique है जैसे Dell, LLOYD आदि तो आप कुछ Design मिश्रण के साथ अपना शब्द चिह्न logo के रूप में बना सकते हैं।

5. अपने logo डिज़ाइन को flexible एवं सरल रखें
आज के डिजिटल युग logo की जरुरत कभी भी पड़ सकती है। इसके लिए आप अपने logo की एक raw फाइल तैयार रखें जिससे की आप इसमें कभी भी छोटे मोठे बदलाव कर सकें जैसे इसका रंग तथा आकार। Digital platforms पर यह जरुरी होता है की आप बेहतरीन चीज़ deliver करें।

6. केवल एक ही डिज़ाइन से खुश न हों
आपका लोगो आपको मार्किट में दूसरे brands से आपको अलग खड़ा रखता है, इसलिए केवल एक ही डिज़ाइन को देखकर संतुष्ट ना हों। आप तीन-चार designs बनवा कर अवश्य देखें ताकि आप अपने लिए तथा अपनी कंपनी के लिए सबसे उत्तम लोगो का चुनाव कर सकें। ये आपको "out of the box" सोचने पर मजबूर कर देगा। ऐसा हो सकता है की आपको उन तीनों-चारों में से कोई एक डिज़ाइन सबसे अच्छा लगे या यह भी हो सकता है की आप को जो डिज़ाइन पसंद आया है आप उसमे कुछ बदलाव चाहते हों। इसलिए अलग अलग प्रकार से अपनी कंपनी के लिए एक अच्छे लोगो का चुनाव करें।

दुनिया में जितने भी Company हैं  अपना unique logo जरूर होता है और जो एक मुख्य आकर्षण होता है. उस लोगो को देख  ही लोग कंपनी की पहचान कर लेते हैं. इसी तरह आज Business बाहरी दुनिया के साथ साथ इंटरनेट की दुनिया में भी काफी फल फूल रहा है. आज इस पोस्ट के माध्यम से हमने जाना की logo कैसे बनाते हैं और logo बनाने के लिए वो कौन सी बातें है जो जरुरी है और जिन्हे फॉलो कर के आप अच्छी क्वालिटी का logo बना सकते हैं.